Home » राष्ट्रीय » राज्यसभा चुनाव 2026:कौन हैं श्रुति गंगवार, जिन्हें भाजपा ने बनाया उम्मीदवार; रुहेलखंड से खेला बड़ा दांव

राज्यसभा चुनाव 2026:कौन हैं श्रुति गंगवार, जिन्हें भाजपा ने बनाया उम्मीदवार; रुहेलखंड से खेला बड़ा दांव

Facebook
X
WhatsApp

 

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बरेली की श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाकर न सिर्फ संतोष गंगवार परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का रास्ता खोला है, बल्कि उद्यमिता, तकनीक, बैंकिंग और समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर चुकी एक नई पीढ़ी के चेहरे को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश का अवसर दिया है। झारखंड के राज्यपाल और बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी श्रुति वर्तमान में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली की चेयरपर्सन हैं। भाजपा की ओर से सोमवार को घोषित उत्तर प्रदेश के आठ प्रत्याशियों में उनका नाम शामिल है। राज्यसभा चुनाव 16 अक्तूबर को होना है।


आईआईटी रुड़की से की इंजीनियरिंग 

श्रुति गंगवार की प्रोफाइल को देखें तो उनकी राजनीतिक पहचान केवल पारिवारिक विरासत तक सीमित नहीं है। आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईएम बंगलूरू से एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद उन्होंने आईटी क्षेत्र में करियर शुरू किया। इंफोसिस से पेशेवर सफर की शुरुआत करने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम किया।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने श्रुति गंगवार को बनाया प्रत्याशी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की हैं बेटी

जब स्टार्टअप शब्द नया था, तब शुरू किया उद्यम

श्रुति की उद्यमी पहचान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 2012 रहा। उनके अनुसार, उस दौर में उन्होंने बंगलूरू में शिक्षा और आईटी क्षेत्र से जुड़ा एडटेक स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद 2016 में नोएडा में आईटी सर्विसेज कंपनी स्थापित की। इसका फोकस रोजगार सृजन के साथ छोटे शहरों से आने वाले युवाओं और महिलाओं को अवसर देने पर रहा।

आज उनके अनुसार कंपनी करीब 250 युवाओं को रोजगार दे रही है और महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। यही वजह है कि उनकी राजनीतिक प्रोफाइल में उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण को भी प्रमुखता से रखा जा रहा है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें