Home » राष्ट्रीय » सांसद धर्मेंद्र यादव का 13 अक्टूबर को बदायूं एक दिवसीय दौरा, समर्थकों में जोश की लहर

सांसद धर्मेंद्र यादव का 13 अक्टूबर को बदायूं एक दिवसीय दौरा, समर्थकों में जोश की लहर

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं -मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य, सांसद धर्मेन्द्र यादव 13 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बदायूं आ रहें है।बदायूं में उनके कार्यक्रम आते ही युवाओं,कार्यकर्त्ताओ,पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिओं और आसपास के क्षेत्र की जनता के बीच जोश की लहर दौड़ गई है।

आखिर क्यों धर्मेंद्र यादव के बदायूं आते ही उमड़ पड़ता है जन सैलाब?

धर्मेन्द्र यादव बदायूं से 2009 पहली बार सांसद चुने गए उस वक्त यूपी में बसपा सरकार थी।शपथ लेते ही धर्मेंद्र यादव बदायूं को पार्टी संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव की सीची हुई जमीन को सैफई की जमीन से ज्यादा तरजीह दी। केंद्र की योजनाओं को बदायूं के विकास में लाने की हर सम्भव  कोशिश की। 2012में जब यूपी में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी सरकार बनी तो केंद्र से लेकर राज्य सरकार के बदायूं के विकास के लिए खजाने के पिटारे खोल दिए। बदायूं में उनके विकास कार्यों की लम्बी फेरहिस्त है। जिसके लिए आज भी उनको बदायूं की जनता याद करती है।

बदायूं से दो बार सांसद बेहद सरल कार्यशैली 

धर्मेन्द्र यादव 2014 लोकसभा में फिर बदायूं से सांसद चुनकर गए। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि बदायूं में आवास पर उनके आते ही आसपास के जिलों के पार्टी समर्थक दौड़े चले आते थे।बदायूं से अधिकांश सांसद बाहरी रहें उन्होंने कभी भी बदायूं में आवास तक नहीं लिया लेकिन धर्मेन्द्र यादव ने यहाँ अपना निजी आवास लिया और यही से पार्टी कारकर्ताओं से मुलाक़ात कर समस्या सुलझाते थे। सांसद धर्मेन्द्र यादव की कार्यशैली ऐसी थी कि सवर्ण, पिछड़ा या दलित या कोई भी समुदाय से हो सब उनका मुरीद बन कर रह गया।

2019 के लोकसभा चुनाव में हार का कारण 

2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार थी। सपा का लोकसभा में बसपा से गठबंधन हुआ। इस समीकरण से कार्यकर्त्ताओं का अतिआत्मविश्वास मुख्य कारण रहा वही धर्मेन्द्र यादव ने प्रशासनिक अमले का मिलीभगत का आरोप भी लगाया। 2024 में सपा सुप्रीमो ने उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया और अब वह आजमगढ़ के सांसद पार्टी संसदीय कार्य के मुख्य सचेतक है। बदायूं की जनता के आत्मीय प्रेम से उनके आने पर जोश उमड़ पड़ता है।

कार्यक्रम इस प्रकार है –

 

प्रातः -11 बजे PDA जन पंचायत स्थान -नया भट्टा दातागंज मार्ग गुलड़िया

 

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें