Home » राष्ट्रीय » बदायूं मिड-डे मील योजना पर संकट: 6 माह से कन्वर्जन कॉस्ट न मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया रोष

बदायूं मिड-डे मील योजना पर संकट: 6 माह से कन्वर्जन कॉस्ट न मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया रोष

Facebook
X
WhatsApp

बिना बजट और खाद्यान्न के मध्यान्ह भोजन न

बनने के कारण शिक्षकों पर हुई कार्रवाई तो शिक्षक संघ आंदोलन करने को होगा बाध्य- संजीव शर्मा
​बदायूँ।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूँ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संजीव शर्मा ने कहा कि यदि कन्वर्जन कॉस्ट, खाद्यान्न और फल वितरण की धनराशि का अविलंब आवंटन नहीं किया गया तो जनपद के समस्त विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन बंद हो जाएगा।
​प्राथमिक शिक्षक संघ के उन्होंने बी0एस0ए0 नवीन कुमार को अवगत कराया कि जनपद के विद्यालयों को केवल अप्रैल 2026 तक की ही कन्वर्जन कॉस्ट प्राप्त हुई है। पिछले 6 महीनों से कन्वर्जन कॉस्ट न मिलने के बावजूद शिक्षकों पर बिना धनराशि और खाद्यान्न के भोजन बनवाने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मार्च 2026 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने और उनके प्रशासक बनने के कारण एम0डी0एम0 खातों से धनराशि आहरण बहुत समस्या आ रही है। इसके साथ ही फल वितरण की लाभार्थियों की संख्या विभाग द्वारा संकलित किए जाने के बावजूद 6 माह से बजट जारी नहीं किया गया है।
​शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिना बजट और खाद्यान्न के मध्यान्ह भोजन बनाना संभव नहीं है। यदि इसके बावजूद शिक्षकों पर दबाव बनाया गया या किसी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही की धमकी दी गई तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, समरेर ब्लॉक मंत्री गुरुचरन सिंह, जगत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ0 पंकज शर्मा, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, रमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें