Home » राष्ट्रीय » इंशाअल्लाह:क्या फिर शुरू होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म? सलमान नहीं, अब आलिया के अपोजिट नजर आएगा यह सुपरस्टार

इंशाअल्लाह:क्या फिर शुरू होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म? सलमान नहीं, अब आलिया के अपोजिट नजर आएगा यह सुपरस्टार

Facebook
X
WhatsApp

 

हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगी। अब सुनने में आया है कि निर्देशक एक बार फिर से आलिया के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि साल 2019 में बनने जा रही ‘इंशाअल्लाह’ है, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।


कब हुई थी ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा?

    • साल 2019 में भंसाली ने इस फिल्म की घोषणा की थी।

    • इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले थे।

    • फिल्म के जरिए सलमान और भंसाली 20 साल बाद साथ काम करने वाले थे।

    • इससे पहले दोनों ने 1999 में रिलीज हुई ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था।

    • मेकर्स ने इस फिल्म को 2020 में रिलीज करने का प्लान बनाया था।

    • हालांकि, बाद में सलमान और भंसाली के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया।

क्या है इस फिल्म का भविष्य?

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली इस फिल्म पर दोबारा काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी के साथ कई और बदलाव किए गए हैं। अगर यह फिल्म बनती है तो ‘गंगूबाई काठियावाडी’ और ‘लव एंड वॉर’ के बाद आलिया और भंसाली का यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें